वस्त्र मंत्रालय//Azadi Ka Amrit Mahotsav//12th December 2025 at 7:41 PM by PIB Delhi Regarding Handloom Haat
प्रविष्टि तिथि: 12 DEC 2025 7:41PM by PIB Delhi
श्रीमती सुधा मूर्ति, संसद सदस्य (राज्य सभा), ने किया उद्घाटन
नई दिल्ली: 12 दिसंबर 2025: (PIB//Hindustan Screen//हिंदुस्तान स्क्रीन-डेस्क)
क्राफ्ट कथा वास्तव में एक ऐसा प्रयास है जिससे क्राफ्ट की दुनिया का एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। यह प्रयास है देश की हस्तकला को नै उंचाईयों पर पहुंचाने का। इस की शुरुआत कब और कैसे हुई इसका पूरा विवरण भी आप पढ़ सकते हैं केवल यहां क्लिक कर के।
संसद सदस्य (राज्य सभा) श्रीमती सुधा मूर्ति ने आज हैंडलूम हाट, जनपथ, नई दिल्ली में भारत भर के कारीगरों को दिखाने वाली प्रदर्शनी, “क्राफ्ट-कथा – 2025” का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय हस्तशिल्प और धरोहर सप्ताह 2025 समारोह के अंतर्गत आयोजित की गयी है। उनके साथ विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) सुश्री अमृत राज, विकास आयुक्त (हैंडलूम) डॉ. एम. बीना और वस्त्र मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
यह पहल हस्तशिल्प विकास आयुक्त कार्यालय (हस्तशिल्प) द्वारा कारीगरों को सशक्त बनाने, शिल्प समूहों का समर्थन करने और भारत के जीवंत हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए बाजार पहुंच बढ़ाने से जुड़े निरंतर प्रयासों को रेखांकित करती है। यह कार्यक्रम शिल्प प्रेमियों, खरीदारों, डिजाइनरों, छात्रों और आम जनता के लिए दिल्ली के जनपथ स्थित हैंडलूम हाट में 11 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक खुला है, ताकि वे भारत की रचनात्मकता और शिल्प कौशल का अनुभव कर सकें।
***पीके/केसी/जेके/एसएस//--(रिलीज़ आईडी: 2203351)


No comments:
Post a Comment