Showing posts with label Craft Katha. Show all posts
Showing posts with label Craft Katha. Show all posts

Friday, December 12, 2025

हैंडलूम हाट, नई दिल्ली में भारत की हस्तकला धरोहर को दिखाने वाली प्रदर्शनी, क्राफ्ट-कथा–2025

वस्‍त्र मंत्रालय//Azadi Ka Amrit Mahotsav//12th December 2025 at 7:41 PM by PIB Delhi Regarding Handloom Haat 

प्रविष्टि तिथि: 12 DEC 2025 7:41PM by PIB Delhi

श्रीमती सुधा मूर्ति, संसद सदस्य (राज्य सभा), ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली: 12 दिसंबर 2025: (PIB//Hindustan Screen//हिंदुस्तान स्क्रीन-डेस्क)

क्राफ्ट कथा वास्तव में एक ऐसा प्रयास है जिससे क्राफ्ट की दुनिया का एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। यह प्रयास है देश की हस्तकला को नै उंचाईयों पर पहुंचाने का। इस की शुरुआत कब और कैसे हुई इसका पूरा विवरण भी आप पढ़ सकते हैं केवल यहां क्लिक कर के। 

संसद सदस्य (राज्य सभा) श्रीमती सुधा मूर्ति ने आज हैंडलूम हाट, जनपथ, नई दिल्ली में भारत भर के कारीगरों को दिखाने वाली प्रदर्शनी, “क्राफ्ट-कथा – 2025” का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय हस्तशिल्प और धरोहर सप्ताह 2025 समारोह के अंतर्गत आयोजित की गयी है। उनके साथ विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) सुश्री अमृत राज, विकास आयुक्त (हैंडलूम) डॉ. एम. बीना और वस्त्र मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


क्राफ्ट-कथा – 2025 का उद्देश्य सतत आजीविका को बढ़ावा देकर, युवा शिल्पकारों को प्रोत्साहित करके और स्थानीय स्तर पर शिल्प इकोसिस्टम को सुदृढ़ बनाकर भारत की कलात्मक विरासत का जश्न मनाना है। आगंतुकों को लाइव प्रदर्शन, शिल्प कथावाचन सत्र, विशिष्ट हस्तशिल्प संग्रह और शिल्पकारों के साथ आपसी संवाद आदि का अनुभव करने का अवसर मिलेगा।


यह कार्यक्रम राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम (एनएचडीसी) और अखिल भारतीय कारीगर और शिल्प श्रमिक कल्याण संघ (एआईएसीए) के सहयोग से आयोजित किया गया है, यह पहल भारत की विविध शिल्प परंपराओं, प्रमुख कारीगरों और अनोखे हस्तशिल्प उत्पादों को एक मंच पर लाती है।

यह पहल हस्तशिल्प विकास आयुक्त कार्यालय (हस्तशिल्प) द्वारा कारीगरों को सशक्त बनाने, शिल्प समूहों का समर्थन करने और भारत के जीवंत हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए बाजार पहुंच बढ़ाने से जुड़े निरंतर प्रयासों को रेखांकित करती है। यह कार्यक्रम शिल्प प्रेमियों, खरीदारों, डिजाइनरों, छात्रों और आम जनता के लिए दिल्ली के जनपथ स्थित हैंडलूम हाट में 11 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक खुला है, ताकि वे भारत की रचनात्मकता और शिल्प कौशल का अनुभव कर सकें।

***पीके/केसी/जेके/एसएस//--(रिलीज़ आईडी: 2203351)

Smt. Sudha Murty, M.P. (Rajya Sabha) inaugurates Craftकथा–2025

Ministry of Textiles//12th December 2025 at 7:41 PM by PIB Delhi Regarding Handloom Haat 

Exhibition Showcasing India’s Craft Heritage in Handloom Haat, New Delhi

New Delhi: 12th December 2025: (PIB//Hindustan Screen//हिंदुस्तान स्क्रीन-डेस्क)::

Craft Katha is truly an endeavor that is writing a new chapter in the history of the craft world. It is an effort to take the country's handicrafts to new heights. You can read the complete details of how and when it all started by simply clicking here.

“Craftकथा–2025”, an exhibition showcasing artisans from across India, was inaugurated today by Smt. Sudha Murty, Member of Parliament (Rajya Sabha), at Handloom Haat, Janpath, New Delhi, as part of the National Handicrafts & Heritage Week 2025 celebrations. She was accompanied by Development Commissioner (Handicrafts) Ms. Amrit Raj, Development Commissioner (Handlooms) Dr. M. Beena, and other senior officials of the Ministry of Textiles.


Craftकथा–2025 aims to celebrate India's artistic heritage by promoting sustainable livelihoods, encouraging young artisans, and strengthening grassroots craft ecosystems. Visitors will have the opportunity to experience live demonstrations, craft storytelling sessions, exclusive handcrafted collections, and interactive engagements with artisans.


The event was organized in collaboration with the National Handloom Development Corporation (NHDC) and the All India Artisans & Craft workers Welfare Association (AIACA), the initiative that brings together India’s diverse craft traditions, master artisans, and unique handmade products on a single platform.

The initiative underscores the continued efforts of the Office of the Development Commissioner (Handicrafts) to empower artisans, support craft clusters, and expand market access for India’s vibrant handicraft sector. The event is open to craft lovers, buyers, designers, students, and the general public to experience India’s creativity and craftsmanship at Handloom Haat, Janpath, New Delhi, from 11 AM to 8 PM daily till 17 December 2025.

****//MAM//(Release ID: 2203269)