हिंदुस्तान स्क्रीन डेस्कon Saturday 20th November 2026 at 17:45 PM Regarding Nature Cure Camp Chandigarh
चंडीगढ़ में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का समापन रविवार को
चंडीगढ़: 21 नवंबर 2026:>>कार्तिका कल्याणी सिंह>>हिंदुस्तान स्क्रीन डेस्क>>
प्राकृतिक उपचार प्रणाली महंगी चिकित्सा सेवाओं के चलते एक बहुत बड़ी राहत लेकर आई है। लगातार बढ़ती दवाइयों की कीमतों के बीच,बहुत से लोगों को लगने लगा है की अब स्वस्थ कैसे रहा जाए। ऐसे में चंडीगढ़ के सेक्टर-16 में लगा प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आम लोगों के लिए एक बड़ी राहत और चर्चा का विषय बनकर उभरा है। गांधी स्मारक भवन, सेक्टर-16-A (गांधी स्मारक निधि, पटियाला द्वारा संचालित) में आयोजित यह शिविर रविवार, 22 नवंबर 2026 को अपने समापन कार्यक्रम के साथ संपन्न होने जा रहा है
इस शिविर के चलते जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं में मिली है बहुत बड़ी उम्मीदें।
इस शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी पुरानी और रोज़मर्रा की स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाने की उम्मीद लेकर पहुंचे। शुगर, घुटना दर्द, सर्वाइकल, कमर दर्द, माइग्रेन, गैस, अनिद्रा (नींद न आना) और फैटी लीवर जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों ने शिविर में पहुंचकर प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ उठाया। तेज़ी से बढ़ते जा रहे ऐसे रोगों से बचाव के रस्ते दिखती है प्राकृतिक जीवन शैली।
आधुनिक भागदौड़ भरी जीवनशैली और असंतुलित खान-पान के कारण ये बीमारियां आज घर-घर में देखने को मिल रही हैं। ऐसे में बिना भारी-भरकम खर्च के प्राकृतिक और जीवनशैली आधारित उपचार पद्धतियों की ओर लोगों का रुझान यह दर्शाता है कि समाज में किफायती और टिकाऊ स्वास्थ्य विकल्पों की आवश्यकता कितनी बढ़ गई है।
बहुत बड़ी संख्या में लोग इस तरफ आकर्षित भी हुए। समापन कार्यक्रम की रूपरेखा
शिविर का समापन समारोह रविवार, 22 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे गांधी स्मारक भवन, सेक्टर-16-A, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया है
मुख्य अतिथि: डॉ. सुनीता वर्मा (प्राकृतिक चिकित्सक)
विशिष्ट अतिथि: डॉ. मीरा शर्मा (प्राकृतिक चिकित्सक)
मंच संचालक: डॉ. रमेश कुमार
आयोजन व्यवस्था: अध्यक्ष – संजय सिंह, सचिव – आनंद कुमार शरण, और प्रभारी – डॉ. संजीव शर्मा
।
आयोजकों की ओर से सभी प्राकृतिक चिकित्सा प्रेमियों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है, साथ ही शिविर में प्राकृतिक आहार की व्यवस्था भी रखी गई है
क्यों अहम है ऐसे शिविरों का आयोजन?
आज जब सामान्य जांच और उपचार का खर्च भी मध्यम और निम्न आय वर्ग के बजट पर भारी पड़ने लगा है, तब समुदाय स्तर पर लगने वाले ऐसे शिविर न केवल स्वास्थ्य लाभ का माध्यम बनते हैं, बल्कि लोगों को अपने शरीर और खान-पान के प्रति जागरूक भी करते हैं।
सेक्टर-16 के इस शिविर का समापन भले ही रविवार को हो रहा हो, लेकिन इससे मिली जागरूकता और किफायती उपचार का संदेश लंबे समय तक लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।



